भीलवाड़ा । भाजपा ग्रामीण मंडल हुरडा और नगर मंडल गुलाबपुरा द्वारा भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री बनने पर महेंद्र सिंह चुंडावत का सिरोपाव और माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया । इस अवसर विधायक जब्बर सिंह सांखला ने कहा कि हम सब को मिलकर पार्टी को मजबूत कर , राजस्थान सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया । इस अवसर पर भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हनुवंत सिंह राठौड़ , नगर मंडल अध्यक्ष इंदरचंद चपलोत , सरपंच महिपाल सिंह चुंडावत , सरपंच हेमराज जी जाट , नगर पालिका आसींद उपाध्यक्ष विक्रम सिंह , ग्रामीण मंडल महामंत्री कालू राम भांबी , दीपक सैन , नगर मंडल महामंत्री मनोज तोषनीवाल , ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री महेंद्र सिंह चुंडावत , लड्डू बन्ना रूपाहेली , पार्षद कृष्ण गोपाल त्रिपाठी , रोहित चौधरी , चंद्र शेखर मेवाडा , अरिहंत जैन , मनोज सिंह , कैलाश नागला , विजय सिंह ,मंगल सिंह ,तेजेंद्रसिंह खंगारोत, खुश राज सिंह ,कल्याणसिंह सांखला,कैलाशसिंह राठौड़ उपस्थित थे । जिला मंत्री महेंद्र सिंह चुंडावत ने ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चंपालाल गेदर,सांसद दामोदर अग्रवाल,जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा,विधायक जब्बरसिंह सांखला,ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष भगवत सिंह राठौड़ का धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया ।