कोशीथल व पनौतिया जिला स्तरीय 17 व 19 वर्ष (छात्र वर्ग) कबड्डी में विजेता

 

गंगापुर

(दिनेश लक्षकार)

स्मार्ट हलचल|खेल को खेल के भावना से खेल कर आगे बढ़ें, खेल के बिना सब कुछ अधूरा है। उक्त विचार 70 वीं जिला स्तरीय तीन दिवसीय 17 वर्ष व 19 वर्ष कबड्डी (छात्र वर्ग )प्रतियोगिता रा0 उ0 मा0 वि0,सालेरा में समापन समारोह के मुख्य अतिथि राजेंद्र त्रिवेदी ने उपस्थित खिलाड़ियों एवं ग्रामीणों के समक्ष व्यक्त किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता शंकर लाल जाट ने की। विशिष्ट अतिथि बद्रीलाल जाट, प्रकाश चौधरी, विष्णु सुवालका, अनवर पठान सहित अन्य थे। 17 वर्षीय कबड्डी विजेता राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोशीथल, उपविजेता राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नांदशा (खालसा), 19 वर्षीय विजेता राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पनोतिया, उपविजेता राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नांदशा (जागीर) रहे जिनको अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। खजुरिया श्याम सेवा समिति सहित ग्रामवासियों एवं भामाशाहों का अतिथियों व प्रधानाचार्य गोवर्धन लाल बैरवा द्वारा अभिनंदन किया गया। विभागीय प्रतिवेदन व आभार नवरतनमल सेन ने किया।