अखिल भारतीय दाधीच महिला प्रकोष्ठ भीलवाडा द्वारा फागोत्सव और शपथ ग्रहण का भव्य आयोजन

भीलवाड़ा। ​ आजाद नगर स्थित माँ दधिमथी मंदिर के पावन परिसर में अखिल भारतवर्षीय दाहिमा दाधीच महिला प्रकोष्ठ द्वारा एक बहुआयामी सांस्कृतिक एवं सांगठनिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में फागोत्सव की धूम रही और संगठन की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह भी संपन्न हुआ।
​मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा ने बताया कि ​कार्यक्रम की शुरुआत माँ दधिमथी के चरणों में दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।
कार्यक्रम की मुख्यातिथियो में कल्पना शर्मा,आशा दाधीच,स्वेता दाधीच रहे।
फागोत्सव के दौरान पूरा मंदिर परिसर होली के भजनों से गुंजायमान हो उठा। महिलाओं ने पारंपरिक फाग गीतों पर जमकर नृत्य किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राधा-कृष्ण के स्वरूप रहे, जिनके साथ उपस्थित महिलाओं ने फूलों की होली खेली और गुलाल लगाकर एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी।सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ ही महिला प्रकोष्ठ की नई पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।
​अध्यक्षता सावित्री शर्मा ने सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी ओर बताया कि
​ कार्यक्रम की अध्यक्षता सावित्री दाधीच ने की। अपने संबोधन में उन्होंने महिलाओं को समाज में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समाज सेवा और महिला सशक्तिकरण का संकल्प लिया। महिला दिवस पर श्री मति देवकन्या त्रिपाठी,विमला शर्मा w/o कलाश्री(मरणोपरांत),आशा दाधीच का सम्मान किया गया।
राधा कृष्ण सुमन दाधीच, ममता दाधिच
बच्चो में राम और शिवि भी राधा कृष्ण बने
भजन गायिका सुरभि दाधीच रही।
इस अवसर श्रीमती मनोहर शर्मा, विमला पाटोदिया,दुर्गेश नंदिनी, दीपिका दाधीच, सुमन आचार्य,चंद्रकला शर्मा, मंजू, मधु,निर्मला जोशी,रेखा,अनु कुदाल,सरोज, अर्पिता, अंकिता, राजश्री,पुष्पा,तरुणा दाधीच,पूनम महादेवा,सेकड़ो महिलाएं उपस्थित रही ।