भाजपा की पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान जिला कार्यशाला कल

भीलवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा जिला संगठन द्वारा जिला कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान जिला कार्यशाला आज 9 मार्च सोमवार को प्रातः 11 बजे भाजपा प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशान्त मेवाड़ा की अध्यक्षता में आयोजित होगी।

जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि कार्यशाला में भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, प्रशिक्षण जिला टोली, मण्डल टोली, मोर्चा जिलाध्यक्ष, विधानसभा संयोजक, सह संयोजक, मण्डल अध्यक्ष अपेक्षित रहेंगे।