पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

भीलवाड़ा 8 मार्च। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा एवं पूर्व विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी के सान्निध्य में ​हनुमान चालीसा पाठ एवं महाआरती का आयोजन टंकी के बालाजी मंदिर में किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रीमती वसुंधरा राजे की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय ​महिला दिवस के अवसर पर समस्त मातृशक्ति को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।