भीलवाड़ा । रविवार देर रात भीलवाड़ा शहर के पटरी पार क्षेत्र स्थित संतोष कॉलोनी में एक बंद पड़े घर में अचानक जोरदार धमाका हो गया।जानकारी के अनुसार संतोष कॉलोनी निवासी सत्यनारायण पुरोहित के मकान में गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दीवारें तक ढह गईं। धमाका इतना तेज था कि आसपास के करीब 6 मकानों में कंपन महसूस किया गया और कई घरों में दरारें आने की भी सूचना है। अचानक हुए इस धमाके से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। सूचना पर प्रताप नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की ।
