रमेश चंद्र डाड
आकोला|स्मार्ट हलचल|कोठाज ग्राम पंचायत के भगवान पूरा बस्ती में तेजाजी मेले का ध्वजारोहण श्री कोठाज श्याम मंदिर से किया। जिसको लेकर आज मेले का आगाज हुआ। जिसमें भारी संख्या में भक्तजनों ने गांजे बाजे के साथ तेजाजी के मेले का ध्वज झण्डे को कोठाज श्याम से लेकर भगवानपुरा तेजाजी महाराज के स्थान पर प्रस्थान किया। भगवानपुरा वासियों ने सामुहिक रात्रि भजन संध्या का आयोजन को लेकर उत्साहित नजर आए। जिस में मुख्य अतिथि निवर्तमान प्रधान करण सिंह बेलवा रहेंगे। ध्वज यात्रा डी.जे. के साथ मंदिर पहुंची। कोठाज ग्रामीणों ने भगवानपुरा वासियों का भव्य स्वागत किया। भाजपा नेता महेश काबरा ने बताया कि हर्ष वर्ष कि भांती इस झण्डे को भगवान श्री कोठाज श्याम जी मन्दिर से हर्षोल्लास से ले जाया जाता है इस झण्डे की परंपरा सदियों से प्रचलित है। भाजपा नेता महेश काबरा ने सभी भक्तजनों का स्वागत व फल वितरित किया। इनकी रही मोजुदगी नाथू सुथार, मिठू सिंह, नाथू गुर्जर, पप्पू नाथ, जमना पपला, राजु सुथार सहित समस्त ग्रामीण उपस्थित रहे।
