अविनाश मीणा
घाड़ (देवली), टोंक|स्मार्ट हलचल|राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चंदवाड़ में भारत रत्न और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदे और डॉ. राधाकृष्णन के चित्रों के सामने दीप जलाकर और माला पहनाकर हुई।इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य और पीईओ रसपाल गुर्जर ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उपप्राचार्य राम सागर मीणा और शिक्षिका कीर्तिका गौतम ने डॉ. राधाकृष्णन के जीवन और भारतीय शिक्षा में उनके योगदान के बारे में बताया।विद्यार्थियों ने इस समारोह में हिस्सा लिया। छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुजनों को माला पहनाई, स्मृति चिन्ह और खुद बनाए ग्रीटिंग कार्ड दिए। उन्होंने अपने विचारों से शिक्षकों के प्रति सम्मान जताया। वरिष्ठ अध्यापक संजय कुमार मीणा ने कार्यक्रम का संचालन किया।
समारोह के आखिर में विद्यालय परिवार की ओर से सभी विद्यार्थियों को ‘कृष्णभोग’ प्रसादी बांटी गई।
इस अवसर पर उपप्राचार्य अजीत कुमार थलहेटिया, व्याख्याता दिलीप भील, वरिष्ठ अध्यापक राम खिलाड़ी मीणा, सहाब लाल मीणा, अध्यापक महावीर देवतवाल, बहादुर सिंह मीणा, महेंद्र बैरवा, राजू लाल बलाई, नोरती देवी, मुकेश कुमार मीणा, सुरेश कुमार देवातवाल, भागीरथ कुम्हार सहित पूरा विद्यालय स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे।
