मोड़ का निम्बेहड़ा ( सुरेश चन्द्र मेघवंशी )
मांडल उपखंड क्षेत्र के झरणेश्वर महादेव (गायत्री मंदिर) के अधीन करजालिया गांव में ब्राह्मण समाज की सर्कल बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समाज सुधार, संगठन की मजबूती एवं विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। झरणेश्वर महादेव मंदिर समिति के उपाध्यक्ष सत्यनारायण बोहरा ने बताया कि इस बैठक में 56/29 चौखला क्षेत्र के वरिष्ठ समाज बंधुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में करजालिया सर्कल अध्यक्ष बालूराम बोहरा के नेतृत्व में उपस्थित समाज बंधुओं का भगवा दुपट्टा ओढ़ाकर एवं साफा बंधवाकर स्वागत-अभिनंदन किया गया। बैठक में झरणेश्वर महादेव गायत्री माता मंदिर मोड़ का निम्बेहड़ा के अध्यक्ष हीरालाल उपाध्याय (डोलिया), सह कोषाध्यक्ष सत्यनारायण सुखवाल (हिसनियास), एकता मंच मांडल अध्यक्ष जगदीश चन्द्र शर्मा (दांता), दांता सर्कल अध्यक्ष कैलाश शर्मा, उपाध्यक्ष श्याम पांड्या (भीमडियास), बेरा सर्कल अध्यक्ष उछब लाल शर्मा, सरेंडी सर्कल उपाध्यक्ष चांदमल जोशी, नानूराम तिवाड़ी (बाड़ी), भरत कुमार त्रिपाठी (गुलाबपुरा-शंभूगढ़), चुन्नीलाल जोशी, गोपाल जोशी (सापोला), घनश्याम पांड्या (अंटाली), कानजी तिवाड़ी, डालचंद जोशी, कैलाश उपाध्याय, रामेश्वर उपाध्याय (कबराडिया), विकास शर्मा, जगदीश ओझा (लांबिया), गोपाल (निंबाहेड़ा), चैनसुख, रामेश्वर (मांडल), कैलाश बोहरा, शिवलाल बोहरा (डोटा), देवकिशन पांड्या (भीमडियास), गोविंदराम व्यास, मांगीलाल पुरोहित, लादूलाल पुरोहित (दांता), कैलाश पुरोहित, रामेश्वर पुरोहित, गजानंद पुरोहित (बालानगर), बालूराम शर्मा, सत्यनारायण बोहरा एवं ओमप्रकाश व्यास (लुहारिया) सहित कई समाज बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में गांव के समाज बंधुओं का सक्रिय सहयोग रहा।
