पुष्कर में चुनावी शोर: ढोल-नगाड़ों से गूंजे गली-मोहल्ले, निर्दलीय भी मैदान में डटे

अजमेर

(हरिप्रसाद शर्मा)

पुष्कर/ अजमेर/स्मार्ट हलचल|नगर परिषद चुनाव का प्रचार अब धीरे-धीरे चरम पर पहुंचने लगा है। कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशी ढोल-धमाके के साथ जनसंपर्क कर रहे हैं, वहीं निर्दलीय प्रत्याशी भी पूरे दमखम के साथ प्रचार में जुट गए हैं।भाजपा की ओर से शहर में जगह-जगह चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन किया जा रहा है। जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, पूर्व सभापति कमल पाठक सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने फीता काटकर कई वार्डों में कार्यालयों का शुभारंभ किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की।

वहीं कांग्रेस की ओर से भी चुनावी तैयारियां तेज हैं। पूर्व मंत्री नसीम अख्तर इंसाफ, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दामोदर शर्मा सहित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के वार्ड कार्यालयों का उद्घाटन किया और प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *