9 लाख नवकार मंत्र जाप से गुंजा शांतिभवन, पर्युषण महापर्व में होगा अनवरत 24 घण्टे जाप

कोटा

ओम जैन

शंभूपुरा। स्मार्ट हलचल|उपनगरीय क्षेत्र सेन्थी स्थित शांति भवन मे पावन चातुर्मास के शुभ अवसर पर जैन सिद्धान्ताचार्य पूज्य महासती श्री प्रतिभा श्री जी म.सा. आदि ठाणा 4 के सानिध्य मे 9 लाख नवकार मंत्र जाप सम्पन्न हुए जिसमे 350 श्रावक श्राविकाओं ने भाग लिया। इस जाप के लाभार्थी विरेन्द्र कुमार विलेश वितराम व विराज पितलिया परिवार रहे। जाप मे स्थापित कलश की बोली तेजपाल दिपक मेहता परिवार द्वारा ली गई।
8 सितम्बर से पर्यूषण महापर्व प्रारम्भ हो रहे है। इस दौरान शान्ति भवन मे 24 घंटे जाप की व्यवस्था रखी गई है। श्रीसंघ सेन्थी ने अनवरत 24 घण्टे जाप में अधिकाधिक संख्या मे पधारकर धर्म रूपी कुम्भ मे स्नान कर कर्म निर्जरा करने का आव्हान किया। पर्यूषण काल मे शहरवासियों के लिए बस की व्यवस्था की गई है, उसके लाभार्थी ॐ शान्ति ट्रेवल्स है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *