महिला प्रकोष्ठ के आयोजन में लहरिया, मेहंदी, फैंसी ड्रेस व नृत्य प्रतियोगिताओं ने बांधा समां, नई जिला कार्यकारिणी हुई घोषित
(पंकज पोरवाल)
भीलवाड़ा।स्मार्ट हलचल|जिला दाधीच मंडल के तत्वावधान में दधिचि आश्रम में जिला दाधीच मंडल महिला प्रकोष्ठ की ओर से महिलाओं एवं बच्चों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। आयोजन के दौरान लहरिया प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस, एकल नृत्य, श्लोक वाचन, कुर्सी रेस तथा नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बच्चों ने आकर्षक फैंसी ड्रेस धारण कर एवं मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व कॉनफेड अध्यक्ष मोना शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. कल्पना शर्मा, प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी श्वेता शर्मा एवं मंजू शर्मा ने की। इस अवसर पर जिला दाधीच मंडल महिला प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई। कार्यकारिणी में संरक्षक के रूप में मंजू शर्मा, कला कुदाल, सरोज दाधीच, अरुणा व्यास, आशा दाधीच एवं प्रीति जोशी को मनोनीत किया गया। इसी प्रकार मीना पाटोदिया को जिला उपाध्यक्ष, प्रतिभा दाधीच को महामंत्री, टीना जोशी को सचिव तथा मीनाक्षी आचार्य को सह सचिव बनाया गया। स्नेहलता दाधीच को महासचिव, रेखा शर्मा एवं सुनीता दाधीच को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यकारिणी में मंजू शर्मा को सलाहकार मंत्री, सरिता शर्मा को संस्कृति मंत्री, सरिता शर्मा एवं उषा शर्मा को खेलकूद मंत्री, अंतिमा कंठ को प्रचार मंत्री, ऋतु शर्मा एवं टीना शर्मा को मीडिया प्रभारी तथा पूजा शर्मा, अनुराधा जोशी एवं अंतिमा व्यास को सह संगठन मंत्री बनाया गया। चम्पा दाधीच को चिकित्सा मंत्री मनोनीत किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. कल्पना शर्मा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ की सदस्याओं सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।