पुनित चपलोत
भीलवाड़ा । भीलवाड़ा सहित देश भर में महंगाई और रसोई गैस के बढ़ते दामों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा शहर द्वारा सोमवार दोपहर करीब 1 बजे जन आक्रोश प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष शहर शिवराम जीपी खटीक के नेतृत्व में किए गए प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ता ओर महिलाएं शामिल हुई ओर विरोध स्वरूप प्रधानमंत्री पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय इकट्ठा हुए ओर यहां से रैली के रूप में जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंच विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका।
जिलाध्यक्ष शिवराम जीपी खटीक ने बताया कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे आम आदमी की रसोई प्रभावित हो रही है, इसके विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है। सभी कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय इकट्ठा हुए ओर रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे हैं।
यहां हमने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी ओर प्रदर्शन करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया है। महिला दिवस के दिन महिलाओं को महंगाई की सौगात मिली है। सरकार अगर महंगाई को कम नहीं करती तो आगे आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।
