दो महीने से नगर परिषद के चक्कर लगाने के बाद भी जन्म प्रमाण पत्र नही मिला

दो महीने से नगर परिषद के चक्कर लगाने के बाद भी जन्म प्रमाण पत्र नही मिला

 

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

 

भीलवाड़ा/स्मार्ट हलचल।युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र खटीक हमीरगढ़ ने बताया कि भीलवाड़ा नगर परिषद में जन्म प्रमाण पत्र के लिए दो महीने बीत जाने के बाद भी जन्म प्रमाण पत्र नही प्राप्त हुआ है जबकि जन्म प्रमाण पत्र के लिए सिर्फ 7 दिन तक का अंतिम दिन होता है।

बहुत से लोगो ने कहा कि हम भी नगर परिषद के बहुत चक्कर लगा चुके परन्तु हमारी बात कोई सुनने वाला नही है।गाँवो से लोग बहुत सी बार नगर परिषद के चक्कर लगा चुके कभी नगर परिषद के कर्मचारी नही मिलते तो कभी जन्म प्रमाण पत्र नही मिलता है।लोगो को बिना जन्म प्रमाण पत्र के ही निराश होकर घर जाना पड़ता है।प्रशासन से अनुरोध है कि आम जन के कार्य जल्द से जल्द किये जायें व उन्हें राहत प्राप्त की जाए।