इटावा । स्मार्ट हलचल|जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) औरैया की भाषा शैली के विरोध में प्रदेश भर के पूर्ति निरीक्षकों में रोष व्याप्त है। उनके विरुद्ध कार्यवाही की मांग को लेकर इटावा के पूर्ति निरीक्षकों ने प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद विभाग के नाम संबोधित ज्ञापन जिला पूर्ति अधिकारी जीवेश कुमार मौर्य को सौंपा।
सोमवार को सोशल मीडिया पर एक ऑडियो बायरल हुआ था जिसमें औरैया के जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार द्वारा फोन पर पूर्ति निरीक्षक समीर त्रिवेदी को अपमानित करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया था।
ऑडियो प्रसारित होने के बाद डीएसओ औरैया की जमकर आलोचना हुई थी। मंगलवार को उनके व्यवहार के विरोध में प्रदेश भर के पूर्ति निरीक्षक एकजुट हो गए। इस घटना को लेकर इटावा के सभी पूर्ति निरीक्षकों ने अपना विरोध दर्ज कराते हुए इसे अधिकारी आचरण के विरुद्ध व्यवहार बताया।
सोमवार को सोशल मीडिया पर एक ऑडियो मेसेज प्रसारित हुआ था जिसमें औरैया के जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार द्वारा फोन पर पूर्ति निरीक्षक समीर त्रिवेदी को अपमानित करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया था। समीर द्वारा बताए जाने के बावजूद उन्हें गाली दी जा रही थी।
ऑडियो प्रसारित होने के बाद डीएसओ औरैया की जमकर आलोचना हुई थी। मंगलवार को उनके व्यवहार के विरोध में प्रदेश भर के पूर्ति निरीक्षक एकजुट हो गए। इटावा के सभी पूर्ति निरीक्षकों ने अपना विरोध दर्ज कराते हुए इसे अधिकारी आचरण के विरुद्ध व्यवहार बताया। उन्होने कहा कि डीएसओ औरैया द्वारा सभी के साथ अपमानजनक व्यवहार किया जाता है। काम को लेकर बेवजह का दवाव बनाया जाता है। सभी ने विरोध करते हुए जिला पूर्ति अधिकारी इटावा के माध्यम से प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद को ज्ञापन भेजकर कार्यवाही की मांग की है। चेतावनी दी है कि यदि डीएसओ औरैया के विरुद्ध कार्यवाही नहीं होती है तो वह लखनऊ पहुंचकर धरना देंगे।
ज्ञापन देने वालों में पूर्ति निरीक्षक शैलेंद्र सागर सिंह, पूर्ति निरीक्षक इकरार अहमद, पूर्ति निरीक्षक सुजीत सिंह, पूर्ति निरीक्षक महेश, पूर्ति निरीक्षक योगेश वर्मा, शामिल रहे।