रायला (लकी शर्मा)।रायला भीलवाड़ा–अजमेर नेशनल हाईवे 48 पर रायला थाने के पास बीती रात को एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलने पर रायला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायला की मोर्चरी में रखवाया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्र में पूछताछ की जा रही है तथा हर एंगल से मामले की जांच कर मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
