वार्ड 54 में विवेक राजवंशी की वाहन रैली में उमड़ा जनसमर्थन, जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत

कोटा। स्मार्ट हलचल|भारतीय जनता पार्टी के वार्ड 54 से प्रत्याशी विवेक राजवंशी के समर्थन में मंगलवार को विशाल वाहन रैली निकाली गई। सुबह 11 बजे लोहनी मैटरनिटी नर्सिंग होम, 10-ए-5, पारिजात कॉलोनी, महावीर नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से शुरू हुई रैली में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बुजुर्ग, युवा और मातृशक्ति भी शामिल हुए। समर्थकों ने राजवंशी को जीत का आशीर्वाद देते हुए उनके पक्ष में मतदान की अपील की।रैली महावीर नगर द्वितीय और महावीर नगर तृतीय के सेक्टर-1, 4, 10 एवं 11 सहित वार्ड 54 के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरी। मार्ग में जगह-जगह स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर प्रत्याशी का स्वागत किया। रैली के दौरान विवेक राजवंशी को फलों से भी तौला गया। इस दौरान क्षेत्र में चुनावी उत्साह नजर आया।

रैली में विधायक संदीप शर्मा ने मतदाताओं से विवेक राजवंशी के समर्थन में मतदान की अपील की। वहीं वरिष्ठ पार्षद प्रत्याशी गोपाल राम मंडा भी रैली में शामिल हुए और राजवंशी के समर्थन में लोगों से वोट देने का आग्रह किया।

वाहन रैली में शामिल कार्यकर्ता भाजपा की पगड़ियां पहने और हाथों में पार्टी के झंडे लिए नजर आए। कार्यकर्ताओं ने भाजपा के समर्थन में नारे लगाए। रैली के मार्ग पर बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वागत किया। समर्थकों में चुनाव को लेकर उत्साह दिखाई दिया और कार्यकर्ता प्रत्याशी की जीत को लेकर आश्वस्त नजर आए।

रैली के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने एकजुटता का प्रदर्शन किया। प्रत्याशी विवेक राजवंशी ने विभिन्न क्षेत्रों में लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए समर्थन और स्वागत के लिए आभार जताया।