उदयपुर हाफ मैराथन में 300 से अधिक प्रतिभागियों के बीच बनाई जगह
चित्तौड़गढ़, स्मार्ट हलचल। रविवार को उदयपुर में आयोजित हाफ मैराथन दौड़ में चित्तौड़गढ़ के धावक पृथ्वीराज खटीक ने हिस्सा लेकर अपनी 51वीं मैराथन दौड़ पूरी की। इस दौरान उन्होंने एज कैटेगरी में शामिल 300 से अधिक प्रतिभागियों के बीच 9वां स्थान हासिल किया।पृथ्वीराज खटीक इससे पहले भी देश के कई राज्यों में आयोजित विभिन्न मैराथन दौड़ों में भाग ले चुके हैं। 51वीं मैराथन पूरी करना उनके लगातार जारी दौड़ अभियान में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि के साथ निर्धारित प्रथम लक्ष्य को हासिल किया।