बारां में जिला स्तरीय अग्र महिला अधिवेशन सम्पन्न

 सी पी गोयल
बारां, 09 मार्च। स्मार्ट हलचल|अग्रवाल महिला जागृति संगठन बारां द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय अग्र महिला अधिवेशन में नाहरगढ़ अग्रवाल महिला मंडल ने भी भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। ढोलक की थाप, फूलों की वर्षा, नारी सशक्तिकरण के बारे में चर्चा, कृष्ण-राधा की आकर्षक झांकी, शानदार प्रस्तुतियां, महिला डॉक्टर्स की उपस्थिति, विभिन्न आकर्षक ड्रेस में सजी-धजी नारी शक्ति, अग्र महिल अधिवेशन की भव्यता को बयान कर रही थी।
संगठन संस्थापिका मंजू गर्ग, अध्यक्षा मैना बंसल , मुख्य संयोजक मंजू गोयल ने नाहरगढ़ महिला मंडल की यशोदा गोयल,चंदा जिंदल, ललिता सिंघल,मेघा जैन, राधा जिंदल, मोना मित्तल,मीनू जैन का सभी पदाधिकारियों व अग्र मातृ शक्ति का ब्रोंच लगाकर दुपटटा व मोमेंटों भेंटकर संगठन द्वारा स्वागत सम्मान किया। अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता आनंद गर्ग, विशिष्ट अतिथि श्री वैष्णव अग्रवाल पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक बंसल, धर्मेंद्र गोयनका, संजय गोयल, अग्रवाल कर्मचारी संघ अध्यक्ष बृजमोहन गोयल, महामंत्री विरेंद्र गोयल, सुनील अगव्राल को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री वैष्णव अग्रवाल पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता द्वारा की गई। अतिथियों द्वारा श्री अग्रसेन जी महाराज के समक्ष दीप प्रज्जवलन व माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। संयोजक मंजू गोयल ने विभिन्न क्षेत्रों से पधारी महिला टीमों छीपाबडौद, केलवाडा, नाहरगढ, कवाई, खानपुर, अंता, भंवरगढ की महिलाओं का स्वागत किया वहीं अपनी अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से नारी सशक्तिकरण पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम मुख्य संयोजक मंजू गोयल व सुमन ड्रोलिया ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं में समर्पित डा. उषा अग्रवाल, डा. मणि गोयल, डा. कृषि गोयल, डा. लक्ष्मी गोयल, डा. सिम्पल अग्रवाल, डा. सुचिता गोयल, डा. गरिमा अग्रवाल, डा. मधु गुप्ता, डा. पिंकी जैन की उपस्थिति ने अधिवेशन की शोभा बढाते हुए संगठन के महिला अधिवेशन की प्रशंसा की। का मन मोह लिया। सभी ने खुशनुमा वातावरण में राधाकृष्ण के साथ झूमकर नृत्य करते हुए फूलों की होली खेली।
अधिवेशन में बडी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। बच्चों में बढते हुए फास्टफूड का उपयोग, प्री वेडिंग, बच्चों में संस्कार में मातृशक्ति की भूमिका, मातृभूमि को छोडकर अन्य जगह पर बच्चों का कार्य करना, युवक व युवतियों की विवाह में देरी आदि बिन्दुओं के साथ सभी ने अपने विचार रखे। संस्थापिका मंजू गर्ग ने सभी अतिथियों व अग्र मातृशक्ति को धन्यवाद व आभार प्रकट किया। अंत में वात्सल्य भोज का आनंद लिया।