जहाजपुर में चुनावी संग्राम चरम पर, मतदान से पहले गली-गली पहुंच रहे धीरज गुर्जर

अंतिम दौर में दोनों दलों ने झोंकी पूरी ताकत, जनसंपर्क से गर्माया चुनावी माहौल

अलकेश पारीक

जहाजपुर।स्मार्ट हलचल|नगर पालिका चुनाव में मतदान से ठीक एक दिन पहले जहाजपुर का सियासी माहौल पूरी तरह गरमा गया है। दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में पूरी ताकत झोंक दी है। प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदाताओं तक पहुंचने के लिए गली-गली जनसंपर्क कर रहे हैं।इसी कड़ी में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर भी जहाजपुर में लगातार जनसंपर्क करते नजर आए। गुर्जर ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ विभिन्न इलाकों में पहुंचकर लोगों से मुलाकात की और चुनाव को लेकर संवाद किया। तस्वीरों में उनके साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और युवा भी नजर आ रहे हैं।मतदान से पहले हो रहे इस ताबड़तोड़ जनसंपर्क ने चुनावी चर्चाओं को और तेज कर दिया है। शहर की गलियों से लेकर चौराहों तक अब चुनावी समीकरण, प्रत्याशियों की स्थिति और संभावित परिणाम को लेकर चर्चाओं का दौर चल रहा है।

कल सुबह होने वाले मतदान के साथ ही प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। ऐसे में अंतिम 24 घंटे जहाजपुर के चुनावी मुकाबले के लिए बेहद अहम माने जा रहे हैं।