शिव लाल जांगिड़
लाडपुरा|स्मार्ट हलचल|केंद्र सरकार की टीम द्वारा ग्राम पंचायत लाडपुरा में निरीक्षण एवं विभिन्न योजनाओं में लाभार्थी जुड़े। ग्राम लाड़पुरा के मुख्य चौराहे पर सार्वजनिक शौचालय निर्माण की मांग को लेकर ग्राम निवासी संदीप सुथार ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर समस्या से अवगत कराया।
ज्ञापन में बताया गया कि लाड़पुरा चौराहा कोटा, चित्तौड़गढ़ एवं भीलवाड़ा जाने वाली बसों सहित अन्य सभी वाहनों का प्रमुख ठहराव स्थल है, जहाँ प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है। इसी स्थान से आसपास के गांवों की स्कूल एवं कॉलेज जाने वाली छात्राएँ भी बसों से आवागमन करती हैं, लेकिन चौराहे पर सार्वजनिक शौचालय की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण विशेष रूप से महिलाओं एवं छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस संबंध में पूर्व में भी मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, प्रशासनिक शिविर तथा जिला परिषद भीलवाड़ा के सीईओ को ज्ञापन देकर समस्या से अवगत कराया जा चुका है।
ज्ञापन देने के दौरान कई ग्रामवासी, पंचायत सचिव तथा संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे। ज्ञापन में लाड़पुरा चौराहे पर शीघ्र सार्वजनिक शौचालय निर्माण करवाने की मांग की गई, ताकि आमजन, राहगीरों तथा विशेष रूप से छात्राओं और महिलाओं को सुविधा मिल सके।
जिला परिषद सीईओ व सभी अधिकारियों के समक्ष ग्रामवासियों ने व युवाओं ने महिलाओं के शौचालय के लिए आ रही समस्या के लिए अवगत करवाया , सीईओ साहब ने बताया कलेक्टर व एसपी भीलवाड़ा से बात कर जल्द ही उसी जगह शौचालय बनवाने के लिए सकारात्मक आश्वासन की बात कही व जनप्रतिनिधियों भी उपस्थित थें।
