सूरौठ।स्मार्ट हलचल|राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हुक्मीखेड़ा में साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नौवीं कक्षा में अध्ययनरत 36 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरित की गई। प्रधानाचार्य मणिकांत गुप्ता ने बताया कि राज्य सरकार की निःशुल्क साइकिल योजना के अंतर्गत कक्षा 9 में अध्ययनरत 36 छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें भेंट की गई। इस अवसर स्थानीय विद्यालय के कमाल खान, राजेश बघेल, राजूलाल पी टी आई, शैलेश कुमार,अमित कुमार, राजेश कुमार शर्मा, सोहन सिंह दीपक रोतवाल, सुनील शर्मा, राजेंद्र, ऊषा, प्रतिभा, राजकुमारी आदि अध्यापक गण उपस्थित रहे।
