Jhalawar Nagar Parishad & Aklera, Bhawani Mandi, Dug, Jhalrapatan, Khanpur, Manoharthana, Pirawa Nagar Palika Election Result 2026 Live:
झालावाड नगर परिषद के दो वार्ड के आए नतीजे, कांग्रेस और बीजेपी का खुला खाता
झालावाड नगर परिषद के दो वार्ड के नतीजे सामने आ गए हैं। यहां कांग्रेस और बीजेपी ने एक एक वार्ड में अपना खाता खोल लिया है।Jhalawar Nikay Chunav Result 2026 Live: झालावाड़ के 8 नगरीय निकायों में वोटों की गिनती शुरू
झालावाड़ के 8 नगरीय निकायों में वोटों की गिनती शुरू हो गई है। थोड़ी देर में नतीजे आने की संभावना है।Jhalawar Nagar Parishad Election Result 2026 Live: झालावाड़ नगर परिषद में 112 प्रत्याशी की किस्मत का आज होगा फैसला
झालावाड़ नगर परिषद के 43 वार्डों में कुल 112 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। चुनाव में भाजपा, कांग्रेस, आप और निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई है। मतगणना के साथ ही इन सभी प्रत्याशियों के चुनावी परिणाम सामने आएंगे। वहीं, अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी किए जाने की भी जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि दोनों दल अपने प्रत्याशियों को झालावाड़ से बाहर रख रहे हैं, ताकि अध्यक्ष पद के चुनाव में किसी तरह की परेशानी न हो।