पंकज पोरवाल
भीलवाड़ा। स्मार्ट हलचल|विजय सिंह पथिक नगर माहेश्वरी समाज संस्थान अध्यक्ष मुकेश काबरा के नेतृत्व में क्षेत्र मे निवासरत माहेश्वरी परिवारों का होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन सांगानेर के महेश भवन में आयोजित किया गया। मंत्री कैलाश चंद्र गदिया ने बताया कि स्नेह मिलन के दौरान फैंसी ड्रेस, कपल गेम, सामूहिक महिला नृत्य और रिश्तों की रैंप वॉक जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किये गये। संरक्षक देवेन्द्र सोमानी, प्रदीप शारदा, संस्थान अध्यक्ष मुकेश काबरा, रवि बाहेती द्वारा भगवान महेश की पूजा अर्चना व दीप प्रज्वलन के साथ ही कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। क्षेत्रीय माहेश्वरी महिला मंडल व युवा संगठन के सहयोग से किए गए इस आयोजन में समाज बंधुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। संस्थान अध्यक्ष मुकेश काबरा ने बताया कि स्नेह मिलन में राधेश्याम चेचाणी, सुभाष बहेडिया, कैलाश कोठारी, राधेश्याम सोमाणी, दिनदयाल मारू, ओमप्रकाश गट्टयानी, राजेन्द्र कचोलिया, प्रदीप बल्दवा, रमेश राठी, रामकिशन सोनी, सुशील मरोटिया, महेन्द्र काकाणी, केदार गगराणी, सजंय जागेटिया, सुरेश कचोलिया, राजेन्द्र भदादा, पार्षद कैलाश मून्दड़ा सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। सभी अतिथियों का तिलक लगाकर और दुपटा ओढ़ाकर स्वागत किया। महिला मंडल अध्यक्ष सुमन राठी व मंत्री सरोज बांगड ने बताया की माहेश्वरी भवन में आयोजित कार्यक्रम में समाज के लोगों ने फूलों की होली खेली और एक दूसरे को बधाइयां दी। साथ ही ठाकुरजी की प्रतिमा के समक्ष महिलाओं द्वारा होली के गीत, फाग नृत्य आदि की रंगारंग प्रस्तुति दी गई। प्रतियोगिता में विजेता रहे प्रथम, द्वितिय, तृतीय को पुरस्कार प्रदान किये गये। साथ ही सभी भामाशाहो को गिरीराज धरण की प्रतिमा देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में गिरीश बाहेती, बृजेश जाजू, रामेश कचोलिया, विकास सोमानी, ओम नौलखा, जयप्रकाश गंदोडिया, शिवरतन काबरा, प्रहलाद राय काकाणी, गिरिराज कचोलिया, रामराय मण्डोवरा, रामसहाय पटवारी, मधुसूदन बागला, दिनेश देवपुरा, गोविन्द अजमेरा, प्रकाश गंदोडिया, चिराग मंडोवरा, सुधांशु पटवारी, सहित समस्त क्षेत्रीय प्रतिनिधियों का विशेष सहयोग रहा।
