Homeराजस्थानअलवरअवैध खनन के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

अवैध खनन के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

अवैध खनन के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

चार ट्रैक्टर ट्राली की जब्त,चार युवक गिरफ्तार

बानसूर।स्मार्ट हलचल/स्थानीय थाना पुलिस ने अवैध खनन करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करतें हुए बड़ी कार्रवाई कों अंजाम दिया है। थाना प्रभारी हेमराज सराधना ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस की टीम ने सांथलपुर रोड,दौलत सिंह की ढाणी,शिव मंदिर कोटपूतली रोड में दबिश देकर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 70 टन पत्थर,चूना,गिट्टी रोड़ी से भरे ट्रैक्टर,ट्राली जप्त करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कोथल निवासी नरेंद्र सिंह उर्फ बबली पुत्र राम अवतार सिंह, मोनू सिंह पुत्र महिपाल सिंह,भग्गू का बास निवासी महेश कुमार पुत्र पाचूराम गुर्जर व श्यामपुरा की मालियों की ढाणी निवासी सोनू सैनी पुत्र रूड़ा राम को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध खनन करने वाले खनन माफियाओं के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES