एक महीने से नाली की सफाई न होने से गंदगी से नालियां रही हैं बजबजा

स्मार्ट हलचल|खखरेरु फतेहपुर सरकार द्वारा नगर पंचायत के प्रत्येक वार्ड में सफाई कर्मचारी की नियुक्ति कर सफाई के नाम पर हजारों रुपए खर्च किए जाते हैं परन्तु जब वार्ड में सफाई कर्मचारी ही नहीं पहुंचेगा तो सफाई कैसे होगी सिर्फ कागजों में ही स्वच्छ नगर पंचायत सुन्दर नगर पंचायत का दावा किया जाता है प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत खखरेरु के अहिल्या बाई होलकर वार्ड नंबर 8 नन्दन का पुरवा में सफाई कर्मचारी के न जाने से सभी नालियां गंदगी से बजबजा रही हैं नगर वासियों का कहना है कि लगभग एक माह से सफाई कर्मचारी नहीं आया है तो सफाई कैसे होगी इसी लिए नालियां गंदगी से बजबजा रही हैं जिससे वार्ड में मंछरो का प्रकोप बढ रहा है इस कारण उल्टी दस्त डायरिया डेन्गू मलेरिया आदि संक्रामक रोगो का भय बना रहता है इस सम्बन्ध में ई ओ हरेंद्र सिंह से बात करने पर बताया कि सफाई लगातार जारी जहां पर सफाई नहीं हो रही है सफाई कर्मचारी को भेजकर सफाई कराई जाएगी