गंगापुर सिटी नगर परिषद में किसी दल को बहुमत नहीं, कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी

27 वार्डों में कांग्रेस, 17 में भाजपा और 16 वार्डों में निर्दलीयों ने दर्ज की जीत; निर्दलीयों के सहारे कांग्रेस बना सकती है बोर्ड

मदन मोहन गर्ग

गंगापुर सिटी,स्मार्ट हलचल। नगर परिषद गंगापुर सिटी के 60 वार्डों के लिए सोमवार को गवर्नमेंट पीजी कॉलेज गंगापुर सिटी में हुई मतगणना के बाद किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला। कांग्रेस ने सर्वाधिक 27 वार्डों में जीत दर्ज की, जबकि भाजपा के 17 प्रत्याशी विजयी रहे। वहीं 16 निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी जीत हासिल की। ऐसे में कांग्रेस निर्दलीय पार्षदों के सहयोग से बोर्ड बनाने की स्थिति में नजर आ रही है। पिछली बार नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड था।
नगर परिषद के 60 वार्डों के लिए इस बार कुल 297 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। दूसरे चरण में 11 सितंबर को मतदान हुआ था, जिसमें 73.56 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यह पिछले चुनाव की तुलना में 1.78 प्रतिशत अधिक मतदान रहा।
चुनाव परिणाम के बाद वार्ड संख्या 11 से विजयी कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र अग्रवाल और वार्ड संख्या 21 से कांग्रेस प्रत्याशी रविकांत को रिटर्निंग अधिकारी विनोद कुमार ने शपथ दिलाई।
वार्डवार परिणाम: वार्ड 1 से भाजपा की जीनत, 2 से कांग्रेस के राजेंद्र, 3 से कांग्रेस के बुधराम, 4 से निर्दलीय मानसिंह बेरवा, 5 से भाजपा की प्रेमलता, 6 से भाजपा के हुकम चंद, 7 से निर्दलीय अनीशा बानो, 8 से भाजपा की सुलोचना गुर्जर, 9 से भाजपा के अतुल शर्मा, 10 से निर्दलीय विष्णु सैनी, 11 से कांग्रेस के वीरेंद्र अग्रवाल, 12 से कांग्रेस की प्रियंका शर्मा, 13 से कांग्रेस के दुष्यंत कटारिया, 14 से निर्दलीय अनवर अली, 15 से निर्दलीय भरत लाल, 16 से निर्दलीय अबीना बानो, 17 से कांग्रेस के मनोज, 18 से कांग्रेस के विजेंद्र, 19 से निर्दलीय सलमा बेगम, 20 से भाजपा की चतरो देवी, 21 से कांग्रेस के रविकांत, 22 से कांग्रेस के राजेश शर्मा, 23 से कांग्रेस के आकिब खान, 24 से भाजपा की जानकी, 25 से निर्दलीय रेनू अग्रवाल, 26 से भाजपा के जितेंद्र कटारिया, 27 से भाजपा के राजेंद्र गुप्ता, 28 से भाजपा की उर्मिला धमोनिया, 29 से कांग्रेस के रतन रेगर, 30 से कांग्रेस के कृष्ण कुमार गोयल, 31 से भाजपा के विजेंद्र, 32 से भाजपा की ललिता, 33 से कांग्रेस के गोपाल, 34 से भाजपा की सरोज सिराधना, 35 से कांग्रेस के गिरधारी, 36 से भाजपा की गीता देवी, 37 से निर्दलीय पदम, 38 से निर्दलीय सतीश धमोनिया, 39 से कांग्रेस की रतना देवी, 40 से भाजपा के विनोद, 41 से कांग्रेस की मुमताज, 42 से कांग्रेस के रसीद, 43 से निर्दलीय राजेश मावई, 44 से भाजपा के रवि जैमिनी, 45 से निर्दलीय विकास ठेकला, 46 से भाजपा के चंद्रशेखर मावई, 47 से कांग्रेस की रीना सैनी, 48 से कांग्रेस की सरोज मीणा, 49 से निर्दलीय विजय गुप्ता, 50 से निर्दलीय अनीता, 51 से कांग्रेस के जाबिर, 52 से कांग्रेस की किन्नो देवी, 53 से कांग्रेस के ऋषि मीणा, 54 से निर्दलीय कृष्ण कुमार, 55 से कांग्रेस के पंकज, 56 से कांग्रेस के इस्माइल, 57 से निर्दलीय विजय गुप्ता, 58 से कांग्रेस के आजाद, 59 से कांग्रेस की नौसिदा बानो तथा 60 से कांग्रेस के मुजाहिद विजयी रहे।