सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो, सख्त कार्रवाई की मांगः सकल समाज ब्यावर ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

अनिल कुमार

स्मार्ट हलचल|ब्यावर में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित करने के मामले में सकल समाज ब्यावर के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने दोषी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।यह ज्ञापन वीर हिन्दू आर्मी के संस्थापक पंकज वर्मा और मुकेश माली के नेतृत्व में कलेक्टर कार्यालय में जिला कलेक्टर ज्ञापन में बताया गया है कि पाली जिले की जैतारण तहसील के ग्राम प्रतापगढ़ का एक युवक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अत्यंत आपत्तिजनक और भद्दी भाषा का प्रयोग करते हुए वीडियो प्रसारित कर रहा है। इन वीडियो में प्रयुक्त शब्दावली इतनी आपत्तिजनक है कि उसे सामान्य रूप से लिखना या बोलना भी संभव नहीं है।

समाज के लोगों का कहना है कि ऐसे वीडियो से सामाजिक मर्यादाओं को ठेस पहुंच रही है और युवा पीढ़ी तथा आमजन पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। प्रतिनिधियों ने यह भी बताया कि कई बार समझाने के बावजूद उक्त युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।

कार्यवाही की आशंका होने पर वह अस्थाई रूप से वीडियो हटाकर माफी मांग लेता है, लेकिन कुछ समय बाद फिर से उसी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री सोशल मीडिया पर प्रसारित करने लगता है। सकल समाज के प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन से मामले की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष जांच कर संबंधित युवक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।