बिना पास मतगणना स्थल में प्रवेश के प्रयास पर विधायक का विरोध

स्मार्ट हलचल|

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताई आपत्ति, अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने लौटने के निर्देश दिए

अनिल कुमार खींची

ब्यावर। स्मार्ट हलचल|नगर परिषद चुनाव की मतगणना के दौरान भाजपा विधायक शंकर सिंह रावत के बिना अधिकृत पास मतगणना स्थल में प्रवेश के प्रयास को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। जानकारी के अनुसार, मुख्य गेट पर अनुमति नहीं मिलने के बाद विधायक ने प्रशासनिक गेट से प्रवेश का प्रयास किया। इस पर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई।
मामले की सूचना मिलने पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर ब्रह्म लाल जाट मौके पर पहुंचे। उन्होंने विधायक को मतगणना स्थल में प्रवेश नहीं करने और वापस लौटने के निर्देश दिए। इसके बाद विधायक मतगणना स्थल से लौट गए।
प्रशासन ने मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के तहत बिना अधिकृत पास किसी भी व्यक्ति के प्रवेश पर सख्ती बरतने की बात कही।