सांगोद में भाजपा ने पूर्ण बहुमत के साथ बनाया भाजपा का बोर्ड उर्जा मंत्री के क्षेत्र हुये विजय प्रत्याशी को पहनाई माला

सांगोद में भाजपा ने पूर्ण बहुमत के साथ बनाया भाजपा का बोर्ड

उर्जा मंत्री के क्षेत्र हुये विजय प्रत्याशी को पहनाई माला

सांगोद में हुई जोरदार आतिशबाजी जमकर बाटे लड्डू

निर्दलीयों ने भी भाजपा का समर्थन किया

बी एम राठौर
न्यूज
सांगोद 14 सितम्बर मो सांगोद,,स्मार्ट हलचल |सोमवार को नगर पालिका सांगोद के वार्ड संख्या 1 से 35 तक के लिए हुई मतगणना में भाजपा ने बहुमत का जादुई आंकडे से आगे बढत बनाते हुए 20 वार्डो में अपना परचम लहराने में सपफल रही,वहीं इंडियन नेशनल कांग्रेस 11 वार्डो में ही सिमट कर रह गई।इस बार निर्दलीयों ने 4 वार्ड जीतकर भाजपा व कांग्रेस दोनों दलों को चौका दिया।जीत के बाद चारों निर्दलीयों ने भी भाजपा का दामन थामकर बहुमत के आंकडे को आगे बढा दिया।
सांगोद नगर पालिका के वार्ड संख्या 1 से 35 तक की मतगणना का काम शहीद हेमराज मीणा राजकीय महाविधालय सांगोद में सुबह 8 बजे से शुरू हुआ,इससे पूर्व ही भाजपा,कांग्रेस व निर्दलीयों के अभिकर्ता मतगणना स्थल पर पहुंच गए थे।मतगणनपा 5 टेबिल पर 7 चरणों में संपन्न हुई,पहले 1 से 5 वार्डो के लिए मतगणना शुरू हुई,इसके बाद अलग अलग चरणों में ईवीएम से बाहर किस्मत के पिटारों को निकाला गया,मतगणना स्थल के बाहर अच्छी खासी संख्या में दोनों दलों के कार्यकर्ता मौजूद रहे,जो रूझानों के साथ ही खुशी का इजहार करते रहे,पूरे नगर में लोग किस दल को बहुमत मिलेगा,वहीं कौन किस वार्ड संे जीता ये कयास लगाते रहे।भाजपा ने ये चुनाव विकास को मुद्वा बनाकर उर्जा मंत्री हीरालाल नागर के नेतृत्व में पूरे दम,खम के साथ गुटबाजी को दूर करके लडा तो इसमें उन्हें फतह हासिल हुई।भाजपा ने जातिवाद के आधार पर टिकट वितरण का फार्मूला भी काम आया,वहीं कांग्रेस इस चुनाव में प्रचार प्रसार में पीछे रही,काग्रेस पार्टी टिकट वितरण के बाद प्रत्याशियों के प्रचार प्रसार के दम पर ही खडी दिखी।
प्रदेश में जिसकी सरकार सांगोद में बोर्ड उसी का पैर्टन फिर चलाः-स्थानीय निकाय के चुनाव जब जब भी पूरे प्रदेश में किसी भी चरण में हुए हो,यहां एक अनूठी किदवंती देखने को मिली कि प्रदेश में जिसकी सरकार रही उसी का बोर्ड यहां बना,कांगेस के शासन में कांग्रेस व भाजपा की सत्ता में भाजपा,सांगोद के वोटरों ने प्रत्येक चुनाव में कडी से कडी मिलाकर नगर के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का काम किया।पूर्व बोर्ड में गहलोत सरकार के समय यहां कांग्रेस का बोर्ड रहा।इससे पूर्व के हाल भी इसी तरह के देखने को मिले।
वर्ष 2019 से वर्ष 2024 तक नगर पालिका सांगोद की चैयरमैन रही कविता गहलोत के ससुर इस बार नगर पालिका सांगोद के वार्ड नं 14 से कांग्रेस के टिकट पर चुनावी मैदान में थे,वहीं उनके सामने पूर्व में भाजपा चेयरमैन रहे शिवकांत शर्मा के ज्येष्ठ पुत्र पंकज शर्मा पर विश्वास कायम करते हुए भाजपा ने मैदान में प्रत्याशी बनाया था,पूर्व पालिकाध्यक्ष कविता गहलोत का ये गृह वार्ड बताया जाता है,अपने गृह वार्ड में भी कांग्रेस से राजेन्द्र गहलोत हार गए,भाजपा पंकज शर्मा 295 व कांग्रेस के राजेन्द्र गहलोत को मात्र 148मत मिले,147 मतों से भाजपा के पंकज शर्मा विजेता रहे।
नगर पालिका सांगोद के वार्ड संख्या 5 के परिणामों ने एक बारगी सभी को हैरत में डाल दिया,मतगणना स्थल पर ईवीएम मशीन से गणना कर रहे प्रगणक भी चौक गए,यहां भाजपा के विकास मेहता को 241 मत मिले तो निर्दलीय तौर पर किस्मत आजमा रहे सत्यनारायण को भी 241 वोट मिले,दोनों के मतों का अंतर समान रूप से आने के कारण मतगणना कुछ देरी के लिए रोकनी पड गई तथा बाद में गोठी से भाजपा विकास मेहता व निर्दलीय सत्यनारायण के नतीजों का फैसला पर्ची से करना पडा,जिसमें सत्यनारायण गोठी से जितने में सफल हुए।