PWD विभाग में कोई जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं*
दीगोद: स्मार्ट हलचल|कोटा जिले की दीगोद तहसील के भौंरा ग्राम पंचायत के *ढाबा गांव* की मुख्य PWD सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है। पूरी सड़क पर घुटनों तक कीचड़ और पानी भरा हुआ है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिनमें बरसात का पानी तालाब की तरह भरा है।
*ग्रामीणों का कहना है:*
– बाइक से निकलना तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल है।
– स्कूली बच्चों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है।
– कई बार बाइक स्लिप होने से हादसे भी हो चुके हैं।
– ये सड़क PWD विभाग की है, लेकिन कई महीनों से कोई सुध लेने नहीं आया।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए और पानी निकासी की व्यवस्था की जाए।