उदयपुर | 10 फरवरी 2026||स्मार्ट हलचल| छात्राओं के मानसिक सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, मावली में विशेष योग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इंडियन योगा एसोसिएशन, उदयपुर चैप्टर की सचिव डॉ. मीना बबल के अनुसार यह कार्यक्रम एसोसिएशन की सदस्य श्रीमती सीमा कुमावत के सहयोग से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में लगभग 200 छात्राओं को तनाव प्रबंधन, एकाग्रता एवं आत्मविश्वास बढ़ाने हेतु योग एवं ध्यान की सरल तकनीकों का अभ्यास कराया गया। परीक्षा अवधि में मानसिक संतुलन बनाए रखने के लिए योग को दैनिक जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया।
यह आयोजन छात्राओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सराहनीय पहल रहा।
—

