पड़ोसियों के जागने पर वारदात छोड़कर भागे चोर, चोरी की बाइक से पहुंचे थे
अनिल कुमार खींची
ब्यावर।स्मार्ट हलचल|शहर के नंद नगर गली नंबर 4 स्थित आर.के. विला में देर रात अज्ञात चोरों ने बंद मकान में चोरी का प्रयास किया। चोरों की संदिग्ध गतिविधियां मकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गईं।जानकारी के अनुसार मकान पिछले 3-4 महीनों से बंद पड़ा है और मकान मालिक बाहर रहते हैं। देर रात संदिग्ध चोर चोरी की बाइक पर सवार होकर मकान के पास पहुंचे और वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। इसी दौरान पड़ोसियों को कुछ संदिग्ध गतिविधियों की भनक लग गई। पड़ोसियों के जागने पर चोर वारदात को अंजाम दिए बिना मौके से फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित केशव कंजानि ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध चोरों की पहचान और तलाश की जा रही है।