भीलवाड़ा । भीलवाड़ा के नागोरी गार्डन स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय को मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर है । वही इस धमकी मिलने से हड़कंप मच गया । पुरे जाब्ते के साथ पुलिस मौके पर पहुंची और पासपोर्ट कार्यालय परिसर सहित आसपास का क्षेत्र खाली करवाया गया साथ ही फायर ब्रिगेड को भी बुलवाया और लोगों का आवागमन रोका। भीलवाड़ा शहर के पोस्ट ऑफिस में पासपोर्ट कार्यालय संचालित है और यहां बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस छानबीन कर रही है । भीलवाड़ा के अलावा प्रदेश भर के पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है ।
