भाजपा से चन्द्रप्रकाश,सोनी कांग्रेस से बृजमोहन रेगर ने भरा नामांकन

बी एम राठौर
न्यूज
स्मार्ट हलचल|सांगोद 16 सितम्बर को सांगोद, नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर बुधवार को भाजपा की ओर से वार्ड 30 से निर्वाचित चन्द्रप्रकाश सोनी और कांग्रेस की ओर से वार्ड 20 से निर्वाचित बृजमोहन रेगर ने अध्यक्ष के लिए नामांकन दाखिल किया। पहला नामांकन भाजपा प्रत्याशी चन्द्रप्रकाश सोनी ने दाखिल किया। सोनी सैकड़ों समर्थकों के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने प्रस्तावक पार्षद प्रवीण गर्ग के साथ रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम दीपक मित्तल के समक्ष नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। चुनाव जीतने के बाद पहली बार सांगोद पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और माला पहनाकर सोनी का स्वागत किया। इस दौरान विधायक ललित मीणा और भाजपा नगरपालिका चुनाव प्रभारी ललित शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
— पहले भी दो बार रह चुके पार्षद–

कांग्रेस के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी बृजमोहन रेगर भी चुनाव प्रभारी लालचंद सैनी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मिर्जा शकील, अल्प संख्यक देहात अध्यक्ष असरार अहमद, नगर अध्यक्ष मनोज सुवालका सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। बृजमोहन रेगर इससे पहले भी दो बार पार्षद रह चुके हैं और इस बार फिर पार्षद निर्वाचित हुए हैं।
— भाजपा का अध्यक्ष बनना तय–

सांगोद नगरपालिका में भाजपा के 20 पार्षद निर्वाचित हुए हैं। चार निर्दलीय पार्षदों के समर्थन की स्थिति में भाजपा समर्थक संख्या 24 तक पहुंचती है। ऐसे में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी चन्द्रप्रकाश सोनी की स्थिति मजबूत दिखाई दे रही है। हालांकि अध्यक्ष पद का औपचारिक फैसला 21 सितम्बर को पार्षदों के मतदान के बाद होगा। इसके बाद 22 सितम्बर को उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराया जाएगा।