लाडपुरा में देव नारायण धार्मिक मेला शुरू भगवान देवनारायण की निकाली शोभा यात्रा

मुकेश माहेश्वरी

लाडपुरा ।स्मार्ट हलचल|कस्बे में तीन दिवसीय देवनारायण धार्मिक मेला पूजा अर्चना के साथ शुरू हुआ।इस मौके पर बुधवार को कस्बे में भगवान देवनारायण की शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान घोड़ी नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े। शोभायात्रा का शुभारंभ देवनारायण मंदिर से हुआ, जो चौराहा, मुख्य बाजार, चारभुजा मंदिर , बस स्टैंड होते हुए पुनः देवनारायण मंदिर पहुंची, जहां शोभायात्रा का समापन हुआ। जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।इस दौरान श्रद्धालु नृत्य करते चल रहे थे।श्रद्धालुओं ने भगवान देवनारायण के जयकारे लगाए मेले में बड़ी संख्या में दुकानें सज गई है । पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजा अर्चना की।मुख्य मेला गुरुवार को भरेगा।इस मौके पर दाल चावल से निर्मित प्रसाद वितरण किया जाएगा। 18 सितंबर को गवरी नृत्य के साथ मेला समापन होगा ।