सभापति व नगरपालिका अध्‍यक्ष पद के लिए कुल 30 नाम निर्देशन पत्र प्रस्‍तुत

लाखेरी -स्मार्ट हलचल|नगरीय निकाय आम चुनाव, 2026 के तहत बूंदी नगर परिषद सभापति तथा हिण्‍डोली, देई, केशवरायपाटन, कापरेन, लाखेरी, इन्‍द्रगढ तथा नैनवां नगरपालिकाओं में अध्‍यक्ष पद के लिए नामांकन के अंतिम दिन 27 अभ्‍यर्थियों द्वारा 30 नाम निर्देशन पत्र प्रस्‍तुत किए गए।बूंदी नगर परिषद सभापति के लिए 4 अभ्‍यर्थियों द्वारा चार नाम निर्देशन पत्र प्रस्‍तुत किए गए। इसी तरह देई नगरपालिका में अध्‍यक्ष पद के लिए 2 अभ्‍यर्थियों द्वारा 2 नामांकन, हिण्‍डोली नगरपालिका में अध्‍यक्ष पद के लिए 2 अभ्‍यर्थियों द्वारा 2 नामांकन, इन्‍द्रगढ नगरपालिका में अध्‍यक्ष पद के लिए 3 अभ्‍यर्थियों द्वारा 4 नामांकन, केशवरायपाटन नगरपालिका में अध्‍यक्ष पद के लिए 3 अभ्‍यर्थियों द्वारा 3 नामांकन, कापरेन नगरपालिका में अध्‍यक्ष पद के लिए 3 अभ्‍यर्थियों द्वारा 3 नामांकन, लाखेरी नगरपालिका में अध्‍यक्ष पद के लिए 4 अभ्‍यर्थियों द्वारा 5 नामांकन तथा नैनवां नगरपालिका में अध्‍यक्ष पद के लिए 6 अभ्‍यर्थियों द्वारा 7 नाम निर्देशन पत्र प्रस्‍तुत किए गए।