(बगसिंह राजपुरोहित)
बागरा । स्मार्ट हलचल|बागरा में घांचीयों कि लम्बी गली में गणेश मित्र मंडल के तत्वावधान में आयोजित गणेश चतुर्थी को लेकर चल रहे सात दिवसीय गणेश महोत्सव में श्रद्धालुओं कि
लगातार भीड़ बढ़ती जा रही है । महोत्सव परवान पर चल रहां है । महोत्सव कि तहत कार्यक्रम के तीसरे दिन बुधवार रात्री गणपति पंडाल में गूंजी डांडियों कि खनक और भक्ति गीतों व गुजराती गरबो के बीच बडी संख्या में महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों अपने परम्परागत वेशभूषा में सज धज कर सोलह श्रृंगार कर बढ़ चढ़ कर भाग लेकर उत्साह से झुमते नजर आए। डांडिया कार्यक्रम को लेकर गणेश महोत्सव कि रौनक को और बढ़ा दिया है । डांडिया रास कार्यक्रम में महिलाओं एवं बच्चों कि दिनों दिन सुबह शाम आरती में भीड़ व रौनक बढ़ती जा रही है । रंग बिरंगी विशेष लाईट डेकोरेशन से जगमगा रही रोशनी से सजे पंडाल में भक्ति और जोश उत्साह एवं उमंग का अनुठा संगम देखने को मिल रहा है । पंडाल कि आकर्षण सजावट के बीच भगवान गजानंदजी महाराज के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं कि आवाजाही बनी रही। महोत्सव में श्रद्धालुओं द्वारा गणपति बप्पा मोरया के जयकारों व भक्ति कार्यक्रम से माहौल भक्तिमय नजर आ रहा है।