लक्ष्मीनारायण दशोरा चौथी बार निर्विरोध जिलाध्यक्ष निर्वाचित, कपासन में पेंशनर समाज ने किया सम्मान
साफा, उपरना एवं श्रीफल भेंट कर किया अभिनंदन, पदाधिकारियों ने जताया विश्वास
चित्तौड़गढ़, स्मार्ट हलचल। राजस्थान पेंशनर समाज, जिला शाखा चित्तौड़गढ़ के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण दशोरा के लगातार चौथी बार निर्विरोध निर्वाचित होने पर राजस्थान पेंशनर समाज की कपासन उपशाखा की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कपासन उपशाखा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दशोरा का साफा, उपरना एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला आयुर्वेद अधिकारी, चित्तौड़गढ़ योगेश व्यास तथा विशिष्ट अतिथि महेंद्र मोहन दाधीच, कपासन रहे। कार्यक्रम में मूलचंद कुमावत, प्रभुदास वैष्णव, सुरेश शर्मा, रतनलाल आचार्य, दिनकर दशोरा, सचिन मोड़ एवं अनिल सिसोदिया सहित पेंशनर समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद लक्ष्मीनारायण दशोरा का साफा पहनाकर, उपरना ओढ़ाकर एवं श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया गया।
लक्ष्मीनारायण दशोरा राजस्थान पेंशनर समाज, जिला शाखा चित्तौड़गढ़ के जिलाध्यक्ष पद पर चौथी बार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी के सदस्य भैंरू शंकर व्यास, यशवंत दशोरा, मनोहरलाल सोनी, पदम पोखना, सोहनलाल पाण्ड्या, राजकुमार दशोरा, सत्यनारायण भट्ट एवं लक्ष्मीनारायण सोनी भी उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने दी शुभकामनाएं
सम्मान समारोह में रतनलाल आचार्य, योगेश व्यास एवं महेंद्र मोहन दाधीच ने लक्ष्मीनारायण दशोरा को चौथी बार निर्विरोध जिलाध्यक्ष निर्वाचित होने पर शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने उनके पिछले कार्यकाल की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में राजस्थान पेंशनर समाज आगे भी प्रगति की ओर बढ़ेगा। साथ ही उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।
कार्यक्रम के अंत में सोहनलाल पाण्ड्या एवं मनोहरलाल सोनी ने आभार व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण दशोरा ने सम्मान के लिए कपासन उपशाखा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया।