विकसित भारत जनसेवा अभियान के तहत रक्तदान शिविर, 62 लोगों ने किया रक्तदान

अनिल कुमार खींची

मसूदा। स्मार्ट हलचल|विकसित भारत जनसेवा अभियान के तहत शुक्रवार को उप जिला चिकित्सालय मसूदा में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में चिकित्सा विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वैच्छिक रक्तदान किया।शिविर में करीब 62 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ब्यावर डॉ. संजय गहलोत, प्रमुख चिकित्साधिकारी उप जिला चिकित्सालय मसूदा डॉ. लखेंद्र सिंह चौहान तथा उपखंड अधिकारी मसूदा दीपशिखा राठौड़ मौजूद रहे।

अधिकारियों ने रक्तदान को महादान बताते हुए आमजन से नियमित रूप से रक्तदान करने और जरूरतमंद मरीजों के जीवन बचाने में योगदान देने का आह्वान किया। रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। शिविर के सफल आयोजन पर चिकित्सा विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों एवं रक्तदाताओं का आभार जताया गया।