थांवला। लुकमान शाह
नृसिंह बासनी।स्मार्ट हलचल|पुष्कर मंदिर के पुनर्निर्माण कार्य में सहयोग के लिए नृसिंह बासनी, के समस्त बावरी समाज की ओर से 2 लाख रुपये की सहयोग राशि प्रदान की गई। अखिल भारतीय बावरी समाज के तत्वावधान में समाजबंधुओं ने मंदिर पुनर्निर्माण कार्य में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।पुजारी कैलाश दास जी महाराज और शारदा बाई की ओर से कहा गया कि धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में समाज की एकजुट भागीदारी बनाए रखना सभी का दायित्व है। पुष्कर मंदिर पुनर्निर्माण में दिए गए इस सहयोग से समाज की आस्था और सामाजिक सरोकारों की भावना भी सामने आती है।ईस मोकै पर दुर्गा जी ठेकेदार, गुलाब भाटी , कैलाश चंद भाटी ,भबूत,शिवजी मौजूद रहे।