सदस्यता शुल्क बढ़ाकर ₹2100 करने और 11 अक्टूबर को आम सभा बुलाने का प्रस्ताव पारित; बैंक लेन-देन हेतु पदाधिकारी अधिकृत, धर्मशाला के विकास का लिया संकल्प

सदस्यता शुल्क बढ़ाकर ₹2100 करने और 11 अक्टूबर को आम सभा बुलाने का प्रस्ताव पारित; बैंक लेन-देन हेतु पदाधिकारी अधिकृत, धर्मशाला के विकास का लिया संकल्प

लाडपुरा (स्मार्ट हलचल/मुकेश माहेश्वरी)

लाडपुरा (स्मार्ट हलचल/श्री सिंगोली चारभुजा माहेश्वरी धर्मशाला समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने रविवार को एक संक्षिप्त कार्यक्रम में विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के उपरांत समिति की पहली बैठक नवनिर्वाचित अध्यक्ष संदीप पोरवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इससे पूर्व पदाधिकारियों ने भगवान महेश की विधिवत पूजा-अर्चना की तथा भगवान श्री चारभुजानाथ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

माल्यार्पण कर स्वागत किया, बैंक लेन-देन हेतु प्रस्ताव पारित

बैठक के प्रारंभ में मंत्री ओम प्रकाश लढ़ा ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का तिलक लगाकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया। बैठक में राजस्थान ग्रामीण बैंक के खाते के स्थानांतरण का प्रस्ताव पारित किया गया। खाते से वित्तीय लेन-देन के संचालन हेतु अध्यक्ष संदीप पोरवाल, कोषाध्यक्ष राजेंद्र मूंदड़ा एवं मंत्री ओम प्रकाश लढ़ा में से किन्हीं दो पदाधिकारियों के संयुक्त हस्ताक्षरों को अधिकृत किया गया।

🛑 बैठक में लिए गए प्रमुख प्रस्ताव व निर्णय:

  • कार्यालय मंत्री मनोनयन: रामकृष्ण पोरवाल (बड़लियास) एवं राधेश्याम तुरक्या (मालका खेड़ा) को कार्यालय मंत्री मनोनीत किया गया।
  • सदस्यता शुल्क: धर्मशाला सदस्यता शुल्क को बढ़ाकर ₹2100 करने का प्रस्ताव लिया गया।
  • आम सभा: आगामी 11 अक्टूबर 2026 को धर्मशाला समिति की आम सभा की बैठक रखने का प्रस्ताव पारित हुआ।
  • बैंक संचालन: अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष व मंत्री में से किन्हीं दो के हस्ताक्षर वित्तीय लेन-देन के लिए मान्य होंगे।

धर्मशाला को भव्यता प्रदान करेंगे: अध्यक्ष संदीप पोरवाल

अध्यक्ष संदीप पोरवाल ने धर्मशाला के विकास की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए इसे और अधिक सुसज्जित व भव्य स्वरूप देने की बात कही। बैठक में उपाध्यक्ष बाल किशन कालिया, भैरू लाल सोमानी, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार मूंदड़ा, संगठन मंत्री कृष्ण गोपाल डागा, संयुक्त मंत्री दिनेश नामधराणी, महावीर प्रसाद तुरक्या, पूर्व कोषाध्यक्ष सतीश सोमानी, प्रभु लाल सोमानी, दुर्गा लाल गट्यानी, राजेंद्र लढ़ा, श्रीराम सोमानी, रामकृष्ण पोरवाल एवं राधेश्याम तुरक्या सहित समाज के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।