पुनित चपलोत
भीलवाड़ा । शहर के शास्त्री नगर क्षेत्र में स्थित अंबेडकर कॉलोनी में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब विद्युत ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट के कारण ट्रांसफार्मर सहित करीब 30 से अधिक मकानो में विद्युत उपकरणों में आग लग गई। देखते ही देखते हर घर में अफरा तफरी का माहौल हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय निवासियों ने सिक्योर और विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि ट्रांसफार्मर को लेकर पहले भी कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ जिसके फलस्वरूप विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण शॉर्ट सर्किट हुआ जिसकी वजह से घर में तमाम विद्युत उपकरण जल गए जिससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है। स्थानीय निवासी जितेश खोखर ने बताया कि सुबह हम सभी वाल्मीकि समाज के लोग काम करने के लिए निकल जाते है और घर पर केवल महिलाएं बच्चे ही रहते है। तब यहां पर पास में स्थित ट्रांसफार्मर में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। जिसके वजह से ट्रांसफार्मर सहित हमारे साथ ही करीब 30 से 35 मकान में विद्युत उपकरणों के अंदर आग लग गई और वह जल गए। किसी के बिस्तर में आग लग गई तो किसी के उपकरण में आग लग गई। बीते कई दिनों से यहां पर ट्रांसफार्मर खराब हो रहा था और यहां आस-पास कई बोर्ड भी लगे हुए थे। इसको लेकर हमने बिजली विभाग को शिकायत भी की लेकिन इसका कोई समाधान नहीं हुआ जिसके वजह से मंगलवार सुबह इस ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट हो गया है जिसकी वजह से हमें इतना नुकसान हुआ है और हमारे परिवार के लोग डर से सहम गए। वह तो गनीमत रही कि कोई बच्चे या महिलाएं करंट की चपेट में नहीं आए वरना बहुत बड़ा हादसा हो सकता था ।
