ओम जैन
शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|चित्तौड़गढ़ उपनगरीय क्षेत्र सेन्थी के अरिहंत विहार कॉलोनी में चल रहा दस दिवसीय श्री गणेश महोत्सव पूरे परवान पर है। पूरे पांडाल को आकर्षक लाइटों और फूलों से सजाया गया है।
समिति के लक्ष्मण मेघवाल हर शाम गणपति बप्पा की महाआरती के बाद डांडिया और गरबा की धूम से पूरा माहौल भक्तिमय और उत्साहपूर्ण हो जाता है। ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर बच्चे, महिलाएं और युवा देर रात तक भक्ति में झूमते नजर आ रहे हैं।
गणेश महोत्सव समिति अधयक्ष गोपाल जटिया ने बताया कि महोत्सव को खास बनाने के लिए रोजाना विभिन्न सांस्कृतिक और धार्मिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बच्चों के लिए ड्राइंग, फैंसी ड्रेस, चेयररेस, बलून, भजन गायन, और महिलाओं के लिए मेहंदी, रंगोली एवं डांस प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण हैं।
समिति के रबिन्द्र प्रधान ने बताया कि महोत्सव के दौरान रोजाना महाआरती के बाद महाप्रसाद का भी वितरण किया जा रहा है।
समिति के जगदीश वैष्णव ने बताया कि गुरुवार शाम को महिलाओं के लिए चेयररेस एव बच्चो की बलून प्रतियोगिता हुई जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का संचालन ओम जैन शंभूपुरा ने किया।