नकबजनी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार एक बाल अपचारी निरुद्ध, फेक्ट्री से चुराया था लाखो का सामान अन्य वारदातो का भी खुलासा, चोरी का लैपटॉप बरामद

भीलवाड़ा। करेड़ा पुलिस ने थाना क्षेत्र में हुई नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपी अर्जुन खटीक व किशन गुर्जर को गिरफ्तार किया है साथ ही आरोपियों के कब्जे से एक लैपटाॅप बरामद किया है । एसपी धर्मेन्द्र सिंह द्वारा जिले मे चोरी, नकबजनी व लूट की वारदातों के खिलाफ कार्यवाही एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष अभियान जारी है इसी के तहत एएसपी सहाड़ा बुधराज के निर्देशन मे व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश वृताधिकारी आसींद के सुपरविजन मे व थानाधिकारी पूरणमल के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। पुलिस के मुताबिक प्रार्थी मुबारिक हुसैन रंगरेज पिता अलादीन रंगरेज उम्र 57 साल निवासी करेडा हाल मैनेजर रॉयल ईण्डस्ट्रीज करेडा ने थाना में रिपोर्ट देकर बताया की दिनांक 07.02.2026 को सायंकाल 5 बजे बाद वह फैक्टरी से घर पर आ गया था। उसके बाद न मालूम किस समय किसी ने फेक्टरी के व ऑफिस व कमरे के ताले तोड़कर, कुटिए तोड़कर फेक्टरी में से 5 क्रॉम्पटन की मोटरे 1 ड्रिल मशीन, 1 वेल्डिंग मशीन (केबल होल्डर सहित) 2 तांबा के बुश, 1000 किलो का तौल करने का 1 विद्युत कांटा, 1 बैग क्लोजर मशीन और विभिन्न तरह के पाना पिलार पेचकस, कुछ रूफिंग नेल्स के बॉक्स व अन्य सामान व ऑफिस में से 1 लैपटाप चार्जर सैमसंग का 1 मोबाइल चार्जर, कीबोर्ड, माउस और 40 -50 रुपये की रेजगारी व अन्य सामान सहित लगभग 150000 से दो लाख रुपये तक का सामान चोरी करके ले गए । चोरी की रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच शुरू की । पुलिस टीम ने वैज्ञानिक तरीकों के साथ-साथ परम्परागत पुलिसिंग को अपनाते हुए मुखबिर से संपर्क में रह कर उनसे सूचनाएं प्राप्त की व घटना के आस पास के रास्तो पर सी सी टी वी फुटैज चैक किये गये व पूर्व में सम्पति संबंधी अपराधों में चालानशुदा अपराधियों पर सत्त निगरानी रखते हुए उनके मोबाईल नम्बर की सीडीआर प्राप्त की ओर उनका विष्लेषण किया गया। घटना कारित करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार व एक विधि संघर्षरत बालक को निरूद्ध कर माल मशरूका लैपटाॅप बरामद किया गया और नाबालिग को बाल सम्प्रेषण गृह में दाखिल करवाया । शेष दो आरोपियों को मामले में गिरफ्तार कर गहनता व मनोवैज्ञानिक तरीके से पुछताछ करने पर आरोपियों ने उक्त मामले में चोरी करना स्वीकार किया व थाना क्षेत्र के एक अन्य प्रकरण टायर चोरी करना व थाना आसीन्द क्षेत्र में पेट्रोल पम्प से मोटरसाईकिल चोरी करना व थाना गंगापुर से पिकअप के टायर चोरी करना स्वीकार किया हैं व आरोपियों से पुछताछ जारी है। गठित टीम में थानाप्रभारी के अतिरिक्त नारायण सिंह सउनि, कांस्टेबल भगवान लाल, मुकेश, राकेश, राकेेश ओर जितेन्द्र सिंह शामिल थे ।

गिरफ्तार आरोपी

अर्जुन पुत्र प्यार चन्द खटीक उम्र 21 साल निवासी आमदला पुलिस थाना करेडा जिला भीलवाडा और किशन पुत्र प्रभुलाल गुर्जर उम्र 22 साल निवासी रेह पुलिस थाना करेडा को गिरफ्तार किया गया ।