भीलवाड़ा 19 सितंबर
स्मार्ट हलचल|3 वर्ष में होने वाले अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के चुनाव 20 सितंबर,रविवार को प्रातः 9:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक आनंदम भवन ,राम धाम के पीछे, आजाद नगर,भीलवाड़ा में आयोजित होंगे चुनाव अधिकारी राधेश्याम सोमानी भीलवाड़ा,सीताराम राठी जोधपुर के अनुसार पांच अंचलों में से पश्चिमांचल क्षेत्र के 283 मत भीलवाड़ा के आनंदम भवन में डाले जाएंगे चुनाव संयोजक राधेश्याम चेचानी ने बताया कि माहेश्वरी समाज की राष्ट्रीय स्तर की सबसे बड़ी संस्था महासभा के चुनाव 20 सितंबर रविवार को पांच अंचलों में एक साथ आयोजित किए जाएंगे पश्चिमांचल के भीलवाड़ा में, पूर्वांचल के कोलकाता में, उत्तरांचल के मथुरा में, दक्षिणांचल के संभाजी नगर, में एवं मध्यांचल के सूरत में एक साथ चुनाव कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिसमें देश भर के विभिन्न राज्यों के 1058 महासभा कार्यकारी मंडल सदस्य अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के पदाधिकारी चुनाव हेतु मतदान कर सकेंगे ।
चुनाव के बाद रविवार शाम तक चुनाव के नतीजे भी आ जाएंगे । महासभा के चार प्रमुख पदों सभापति, महामंत्री, अर्थ मंत्री व संगठन मंत्री एवं पांच अंचलों के उपसभापति एवं पांच अंचलों के संयुक्त मंत्री के पदो को मिलाकर 14 पदों के चुनाव कराए जा रहे हैं।