विधायक गोपीचंद मीणा के प्रयासों से PWD की 2026-27 की सूची में शामिल हुए कार्य, 16.45 किमी नई सड़क कनेक्टिविटी से गांव-ढाणियों को मिलेगा फायदा
जहाजपुर अलकेश पारीक
जहाजपुर।स्मार्ट हलचल|क्षेत्र में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ी तस्वीर सामने आई है। PWD शाहपुरा डिवीजन की 2026-27 की न्यू पाथवे एवं मिसिंग लिंक योजना में जहाजपुर क्षेत्र के 18 सड़क कार्य शामिल किए गए हैं। इन कार्यों की कुल लंबाई करीब 16.45 किलोमीटर है, जबकि इनके लिए करीब 11.51 करोड़ रुपए की राशि निर्धारित की गई है।
गांव-ढाणियों तक पहुंचेगी सड़क सुविधा
योजना में अलग-अलग स्थानों पर नई सड़क और मिसिंग लिंक के कार्य शामिल हैं। इनके पूरा होने से मुख्य मार्गों से जुड़े क्षेत्रों के साथ-साथ गांवों और ढाणियों में आवागमन की सुविधा बेहतर होने की उम्मीद है।
विधायक के प्रयासों को दिया जा रहा श्रेय
क्षेत्र में सड़क विकास को लेकर विधायक गोपीचंद मीणा की ओर से लगातार पैरवी किए जाने के बाद इन कार्यों को योजना में शामिल किया गया है। सड़क निर्माण के ये कार्य ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन के साथ-साथ किसानों और आमजन के लिए भी महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।
फरवरी 2027 तक कई कार्यों का लक्ष्य
PWD के दस्तावेज में कई कार्यों के लिए 29 सितंबर 2026 से 15 फरवरी 2027 तक की समय-सीमा दर्ज है। अब इन कार्यों के धरातल पर शुरू होने और निर्धारित समय में गुणवत्ता के साथ पूरा होने पर क्षेत्रवासियों की नजर रहेगी।
एक नजर में
18 सड़क निर्माण कार्य
16.45 किमी कुल प्रस्तावित लंबाई
₹11.51 करोड़ की कुल राशि
206-27 योजना वर्ष
PWD शाहपुरा डिवीजन