जलझूलनी एकादशी को लेकर काछोला थाने में सीएलजी की बैठक

शोभायात्रा मार्ग, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर हुआ मंथन, सौहार्द बनाए रखने की अपील

काछोला 19 सितम्बर -स्मार्ट हलचल|आगामी जलझूलनी एकादशी (डोल ग्यारस) पर्व एवं अन्य आगामी पर्व को लेकर काछोला पुलिस थाने में सीएलजी की विशेष बैठक थाना प्रभारी बालकिशन शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सीएलजी सदस्यों के साथ शांति समिति के सदस्य एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। आगामी पर्वों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस एवं जनप्रतिनिधियों के बीच महत्वपूर्ण चर्चा हुई।
बैठक में 22 सितंबर को प्रस्तावित जलझूलनी एकादशी पर्व के दौरान कस्बे में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया प्रस्तावित शोभायात्रा एवं जुलूस के मार्ग को लेकर भी चर्चा हुई। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा को लेकर आवश्यक तैयारियों पर मंथन किया गया।
बैठक में शोभायात्रा मार्ग की साफ-सफाई, मार्ग व्यवस्था तथा रास्ते में झूल रहे बिजली के तारों को दुरुस्त कराने जैसे जनसुविधा से जुड़े मुद्दों पर भी ध्यान दिलाया गया, ताकि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।
भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील
बैठक में पुलिस की ओर से सभी समुदायों से आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारे, शांति एवं सांप्रदायिक सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई। साथ ही अफवाहों से दूर रहने और किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना की स्थिति में पुलिस को तत्काल सूचना देने पर जोर दिया गया।
सीएलजी एवं शांति समिति सदस्यों तथा जनप्रतिनिधियों ने भी त्योहारों के दौरान पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने और काछोला में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने का भरोसा दिलाया। बैठक में आपसी समन्वय के साथ पर्व को व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर विशेष जोर रहा।इस अवसर पर वंश प्रदीप सिंह सोलंकी,संदीप सोनी,डॉ एन के सोनी,संपत सिंह सोलंकी,सत्य नारायण बलाई,वासुदेव पालीवाल,मोहम्मद शाबीर रंगरेज,राजेश गगरानी,गोपाल मंत्री,कृष्ण सोनी,असलम रंगरेज सहित आदि उपस्थित थे।