किसानों के लिए कैसा रहेगा आने वाला जमाना, बारिश के भी बताएंगे संकेत
(किशन वैष्णव)
शाहपुरा@। स्मार्ट हलचल|क्षेत्र के खामोर में तेजा दशमी पर तेजाजी महाराज के मेले का विशाल आयोजन किया जाता है। पंच दिवसीय मेला महोत्सव के आखिरी दिन तेजा दशमी को तेजाजी चौक में मेला भरेगा। सुबह से ही दुकानें लगना प्रारंभ हो जाएंगी। दोपहर 12 बजे तेजाजी महाराज की विशाल शोभायात्रा एवं बिंदोरी निकाली जाएगी। शोभायात्रा चारभुजा मंदिर पहुंचेगी, जहां ग्रामवासियों और श्रद्धालुओं के सामने किसानों के लिए बारिश, अकाल और सुकाल से संबंधित बातें बताई जाएंगी। साथ ही आने वाला जमाना कैसा रहेगा और कितने आना रहेगा, इसकी भी जानकारी परंपरा के अनुसार बताई जाएगी।मेले को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बीती रात नवमी को तेजाजी महाराज की विशेष बिंदोरी निकाली गई। मुख्य बाजार स्थित भेरूजी महाराज के मंदिर से निकली बिंदोरी में तेजाजी महाराज करीब आधा किलोमीटर तक एक पांव पर दौड़ते हुए राज्यास रोड स्थित छतरी बावड़ी हनुमान मंदिर पहुंचे। वहां भी जमाने और बारिश को लेकर बातें बताई गईं।
खामोर में पंचमी, नवमी और दशमी को एक ही बात तीन दिन तक ग्रामीणों को जमाने से संबंधित बताने की परंपरा है। नवमी की रात्रि विशाल तेजाजी महाराज की वार्ता का आयोजन भी हुआ। तेजा दशमी के मुख्य आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह है और सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि इस बार आने वाले जमाने को लेकर क्या संकेत बताए जाते हैं।तहनाल में मेले के आयोजन को लेकर एक दिन पहले ही दुकानें लग चुकी हैं मंदिर को ग्राम पंचायत ने विशेष सजावट की है।विशाल भजन संध्या का भी आयोजन हुआ,प्रति वर्ष की भांति मेले में पुलिस जाप्ता मौजूद रहेगा।