गणेशोत्सव में गूंजे भजनों के सुर, प्रतियोगिताओं में दिखा समाजबंधुओं का उत्साह

महर्षि पाराशर पारीक सेवा संस्थान का गणेश चतुर्थी उत्सव हर्षोल्लास से सम्पन्न, विजेताओं को किया सम्मानित

कोटा। स्मार्ट हलचल|महर्षि पाराशर पारीक सेवा संस्थान, कोटा की ओर से गणेश चतुर्थी उत्सव पारीक समाज भवन में संस्था अध्यक्ष रमेश शर्मा व्यास के सानिध्य में श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। अध्यक्ष रमेश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ हुआ। इसके बाद गणेश भजनों पर नृत्य प्रतियोगिता सहित विभिन्न रचनात्मक एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया
अध्यक्ष रमेश शर्मा ने बताया कि उत्सव के दौरान मोदक-लड्डू डेकोरेशन, बहू-बेटी गणपति चैलेंज, बच्चों के लिए गणेशजी ड्राइंग एवं कलरिंग, ‘मेरे गणेशजी’ एक मिनट बोलो, गणेश सजाओ, प्रश्नोत्तरी, हाऊजी एवं कुर्सी दौड़ सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में बच्चों, महिलाओं एवं समाजबंधुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और उन्हे पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोटा के मौजी बाबा आश्रम से महामंडलेश्वर पूज्य हेमा सरस्वती जी रहीं।
महासचिव सत्यनारायण पारीक ने आयोजन के सफल संचालन के लिए सभी समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के समापन पर भगवान गणेश की महाआरती की गई और महाभोग लगाया गया।
इस अवसर पर सत्यनारायण पुरोहित, पंकज व्यास, विजयराज पारीक, देवराज पारीक, कैलाशचंद पारीक, परमानंद पारीक, महेश पारीक, रमेश पारीक, रमाकांत पारीक, रामावतार पुरोहित, राधेश्याम जोशी, देवकीनंदन पारीक, सुरेशचंद व्यास, रमेशचंद्र पारीक, मोतीमहल, रविप्रकाश पारीक, विनोद पारीक, ओमप्रकाश पारीक, केदार पारीक, नीलेश पारीक, सच्चिदानंद पारीक,गीता व्यास, कल्पना शर्मा एडवोकेट, महिला अध्यक्ष सुमन व्यास, रश्मि पारीक, रानी पारीक, कामिनी पारीक, विजया पारीक, अल्का पुरोहित, मैना पारीक, कल्पना व्यास, कल्पना पारीक, मोना पारीक,नमिता पारीक,अनीता पारीक, बबिता पारीक, करुणा पुरोहित, शोभा पारीक, निर्मला पारीक सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।